हिंदी भाषा प्रकोष्ठ

हिंदी भाषा प्रकोष्ठ, निम्नलिखित जिम्मेदारियों का निर्वाह करने का प्रयास करता है :

  1. नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति (नराकास) के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर में हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करना |

  2. हिंदी भाषा से सम्बंधित टूल्स का संकलन एवं प्रशिक्षण |

  3. संस्थान के कर्मचारियों एवं छात्रों में हिंदी में रचात्मक कार्य जैसे कविता, कहानी, लेख लिखने हेतु प्रोत्साहित करना |

  4. इन रचनात्मक कार्यों को विभिन्न पत्रिकाओं एवं हिंदी भाषा प्रकोष्ठ के फेसबुक पेज पर प्रकाशित करना |

  5. त्रिशूल एवं सृजन पत्रिकाओं का प्रकाशन एवं वितरण |

  6. भारत सरकार को हिंदी से सम्बंधित सभी रिपोर्ट्स को तैयार करना एवं भेजना |

राजभाषा कार्यान्वयन समिति

इस समिति का उद्देश्य, राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में हिंदी भाषा एवं इसके प्रयोग को प्रोत्साहित करना है| इस समिति में निम्नलिखित सदस्य हैं:-
  1. निदेशक, रा.प्रौ.सं., हमीरपुर (अध्यक्ष)

  2. कुल सचिव, रा.प्रौ.सं., हमीरपुर (उपाध्यक्ष)

  3. केंद्रीय अधिकारी, हिंदी भाषा प्रकोष्ठ, रा.प्रौ.सं., हमीरपुर (सदस्य)

  4. सभी विभागों एवं अनुभागों के अध्यक्ष/प्रभारी (सदस्य)

  5. हिंदी भाषा अधिकारी (सचिव)

Central Library @ NIT, Hamirpur