हिंदी भाषा प्रकोष्ठ

अभ्युदय-2021 (हिंदी पखवाड़ा-2021): दिनांक 15-09-2021 से 30-09-2021 तक

जैसा कि सर्वविदित है कि संस्थान में द्वारा प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह में हिंदी दिवस तथा अभ्युदय नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें हिंदी के प्रचार एवं प्रसार हेतु हिंदी समिति द्वारा विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की जाती है | इस वर्ष भी दिनांक 15-09-2021 से 30-09-2021 तक अभ्युदय-2021 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निम्न प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी तथा विजेताओं को नगद पारितोषक तथा ई-प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया जायेगा |

प्रतियोगिता का नाम पुरस्कार राशी
स्वरचित कविता प्रथम पुरस्कार : रु. 1,000.00, द्वितीय पुरस्कार: रु. 800.00 तथा तृतीय पुरस्कार: रु. 500.00
स्वरचित लघुकथा प्रथम पुरस्कार : रु. 1,000.00, द्वितीय पुरस्कार: रु. 800.00 तथा तृतीय पुरस्कार: रु. 500.00
काव्य पाठ प्रथम पुरस्कार : रु. 1,000.00, द्वितीय पुरस्कार: रु. 800.00 तथा तृतीय पुरस्कार: रु. 500.00

इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ दिनांक 13-09-2021 तक rajbhasha@nith.ac.in भेज सकते हैं| ई-मेल में अपना नाम, रोल नं./पद नाम, विभाग तथा मोबाइल नं. अवश्य लिखें, ताकि आवश्यकता होने पर आपसे संपर्क किया जा सके | अभ्युदय-2021 अथवा प्रतियोगिताओं के सम्बन्ध में और अधिक जानकारी हेतु नितिन पालीवाल, हिंदी राजभाषा अधिकारी, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर से मोबाईल नं. 98824 95886 पर सम्पर्क किया जा सकता है |

इसके अतिरिक्त हिंदी भाषा प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न विभागों तथा अनुभागों में हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा ताकि संस्थान का अधिक से अधिक कार्य प्रशासनिक कार्य हिंदी में किया जा सके |

Central Library @ NIT, Hamirpur